{"_id":"5f3f906a8ebc3e3cb57dd0a2","slug":"municipality-munikirati-topped-the-cleanliness-rankings-dehradun-news-drn353687137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में नगर पालिका मुनिकीरेती ने प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में नगर पालिका मुनिकीरेती ने प्रथम
ऋषिकेश। स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम ऋषिकेश ने स्टेट में चौथी रैंक हासिल की है, जबकि नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला ने प्रथम रैंक हासिल की है। नॉर्थ जोन की रैंकिंग में नगर निगम ऋषिकेश को 81वां और मुनिकीरेती को 12वां स्थान मिला हैै। नगर पालिका को लगातार तीसरी बार स्टेट रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
नगर निगम में एक अप्रैल 2019 से 31 जनवरी 2020 तक स्वच्छता सर्वे का अभियान चलाया गया था। इस दौरान अलग वार्डों से सफाई को लेकर जनता की प्रतिक्रिया को भी सर्वे में शामिल किया गया था। नगर के होटलों की रैंकिंग की गई थी। अप्रैल 2020 में शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने भी आकस्मिक निरीक्षण किया था। टीम की ओर से वार्ड में की जाने वाली सफाई, कूड़ेदानों की स्थिति, सुलभ शौचालयों की स्थिति और जांच के स्थान के आसपास रहने वाले लोगों की प्रतिक्रिया को शामिल किया गया था। निगम की ओर से करीब 20 हजार लोगों के मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड करवाया गया था। जिसमें एक प्रश्नावली तैयार की गई थी। एप में स्वच्छता को लेकर लोगों ने नगर निगम को नंबर दिए थे। मेयर अनिता ममगाईं ने बताया कि कम संसाधनों के बावजूद गंगा तट पर रहने वाले शहरों में ऋषिकेश को टॉप 10 में जगह मिली है। जिसमें ऋषिकेश की 5वीं रैंकिंग है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता रैंकिंग में गंगा शहरों में पांचवी रैंक मिलना स्थानीय जनता की ओर से सफाई के प्रति जागरूक होना और सफाई कर्मचारियों की मेहनत है। वहीं नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के स्वच्छता रैंकिंग में स्टेट में प्रथम स्थान हासिल करने, नार्थ जोन में 12 वीं रैंक हासिल करने और गंगातटीय 97 शहरों से 11 स्थान मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने खुशी जताई है। उन्होंने इस सफलता को सफाई कर्मचारियों की मेहनत और जागरूक जनता सहयोग बताया।
गर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ।- फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।