फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal corporation will create history of 50 km human chain today

50 किमी की मानव शृंखला बना आज इतिहास रचेगा नगर निगम

Tue, 05 Nov 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will create history of 50 km human chain today
नगर निगम में बैठक मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ।
प्लास्टिक के खिलाफ मेगा अभियान के तहत नगर निगम 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर इतिहास रचेगा। मंगलवार को बनने वाली मानव शृंखला में एक लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। अभियान में नगर निगम के साथ ही सचिवालय, पुलिस, आमजन व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ मानव शृंखला का जायजा लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को मेयर और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने निगम के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि मानव शृंखला केवल नगर निगम का नहीं बल्कि पूरे शहरवासियों का कार्यक्रम है। इसमें हर व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। मेयर ने अधिकारियों से मानव शृंखला को लेकर स्कूल-कॉलेजों से आने वाली छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि करीब 50 हजार छात्र मानव शृंखला में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विभिन्न संगठनों के साथ ही आम जनता भी मानव शृंखला में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नौ जोन में 68 सेक्टर बनाए गए हैं। 20 से 25 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मानव शृंखला सुबह नौ से 11 बजे के बीच बनेगी। सायरन बजते ही मानव शृंखला बननी शुरू हो जाएगी और इसी तरह उसका समापन होगा। यातायात बाधित न हो इसके लिए सड़क के किनारे टैप लगाया जाएगा, जिसके भीतर अभियान में शामिल लोग खड़े होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, रोहिताश शर्मा, बिजल दास, अमृत नोडल अधिकारी आशीष कठैत, भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, मनीष पंत, अनुपम भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 बसें लगाएगा निगम
मानव शृंखला के लिए छात्रों व अन्य लोगों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के लिए निगम 100 बसें अपनी ओर से लगाएगा। वहीं, कॉलेज प्रबंधन द्वारा खुद की बसों के जरिये छात्रों को पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ ही विधायक भी लेंगे हिस्सा
मेयर गामा ने बताया कि मानव शृंखला में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सांसद, विधायक आदि भी हिस्सा लेंगे। विधायक अपने-अपने क्षेत्र की मानव शृंखला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों तथा पम्फ्लेट के जरिये लोगों से मानव शृंखला में जुड़ने की अपील कर रहा है। अभियान को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है।
कोट्स :::
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने की बात कही है। उसी का अनुसरण करते हुए नगर निगम ने भी 27 अगस्त से प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम शुरू की है। इसमें सभी का पूरा सहयोग भी मिल रहा है। इसी कड़ी में पांच नवंबर को विभिन्न सरकारी महकमों और आम जनता की मदद से 50 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी।

- सुनील उनियाल गामा, मेयर
शहर की अधिकतर नालियों के चोक होने की वजह सिंगल यूज प्लास्टिक है। ये दून की खूबसूरती में दाग की तरह है, जिसे हर हाल में खत्म किया जाएगा। हर शहरवासी को मानव शृंखला में शामिल होना चाहिए, जिससे अभियान एतिहासिक बन सके। लोग प्लास्टिक के खिलाफ मेगा अभियान के लिए एक घंटे का समय जरूर निकालें। जहां तक संभव हो सुबह नौ से 11 बजे तक जरूरी न हो तो अपने वाहन के जरिये शहर में भ्रमण न करें।
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed