फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation recovered 16 thousand rupees fine

प्लास्टिक बैन: नगर निगम ने वसूला 16 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 02 Jul 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation recovered 16 thousand rupees fine
सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद नगर निगम ने शुक्रवार को अभियान चलाते हुए कई स्थानों पर नौ व्यापारियों के चालान करते हुए 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उधर, व्यापारियों ने भी प्रतिबंध में अपना सहयोग देने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त मनुज गोयल से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम की टीम मसूरी डायवर्जन से मैगी प्वाइंट तक अभियान चलाने पहुंची थी। इसके अलावा एक टीम ने दर्शनी गेट और हनुमान चौक पर प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इन जगहों पर नौ लोगों के चालान काटे गए। इसके अलावा सभी व्यापारियों को चेतावनी भी दी गई। नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा जागरुकता के लिए कई तरीकों से प्रचार प्रसार किए जा रहे हैं। उधर, व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि प्लास्टिक पर बैन व्यापारी भी चाहते हैं। ऐसे में जो भी सहयोग से किया जाएगा। प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मेयर सुनील उनियाल गामा को व्यापारियों संग बैठक करनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से मेयर उपस्थित नहीं थे। ऐसे में उन्होंने आयुक्त को ही बात बताई। इस मौके पर दून वैली महानगर उद्योग मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन, युवा सचिव दिव्य सेठी, संयोजक विवेक सेठी, मिंचू बत्रा, रचित गुप्ता, अनिल माटा, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed