फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Municipal Corporation employees returned to work after five days

Dehradun News: नगर निगम में पांच दिन बाद काम पर लौटे कर्मचारी

Tue, 30 Dec 2025 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees returned to work after five days
नगर आयुक्त नमामी बंसल की अपील पर पांच दिन बाद सोमवार को नगर निगम में कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए। कई दिन से नगर निगम में काम नहीं होने से सोमवार को लोगों की भीड़ लगी रही। उधर, कर्मचारी संघों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर वार्ड-47 में कार्य नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन


गत मंगलवार को पार्षद रॉबिन त्यागी और नगर आयुक्त नमामी बंसल के बीच फोन न उठाने के लिए कहासुनी हो गई थी। नगर आयुक्त और पार्षद ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इसके बाद बुधवार को निकाय कर्मचारी महासंघ, वाहन चालक संघ और सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल शुरू कर दी थी। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा था लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद पार्षद की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा और पूर्व पार्षद प्रवीण त्यागी ने कर्मचारियों के तीनों संघों से वार्ता की। इसके बाद सोमवार को हड़ताल खत्म हुई और काम भी हुआ लेकिन तीनों संघों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और कहा कि पार्षद के वार्ड में सभी कार्य स्थगित रखेंगे।
विज्ञापन





Iमेरे वार्ड में सुबह सफाई हुई थी लेकिन शाम के समय कोई सफाईकर्मी नहीं पहुंचा। हमारी सभी कर्मचारी संघों से बात हो चुकी है जो मन मुटाव था पर स्थिति साफ हो गई है। हमारी कर्मचारी संघ या कर्मी से कोई लड़ाई नहीं है लेकिन अब सफाई कार्य रोकना गलत है। यह वार्ड सिर्फ मेरा नहीं बल्कि हजारों लोगों का है। - रॉबिन त्यागी, पार्षदI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed