{"_id":"6543f77be70b74ee3b037135","slug":"municipal-commissioner-got-angry-due-to-lack-dehradun-news-c-5-1-drn1031-279795-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रैन बसेरे में व्यवस्था सही न होने पर नाराज हुए नगर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रैन बसेरे में व्यवस्था सही न होने पर नाराज हुए नगर आयुक्त
विज्ञापन
नगर आयुक्त मनुज गोयल ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की हालत ठीक न होने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए।
सुबह-शाम सर्दी होने लगी है। इस बार ठंड अधिक पड़ने का अनुमान है। नगर निगम अभी से निराश्रित लोगों के ठंड से बचाव के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। एक पखवाड़ा पहले ही नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अधिकारियों को रैन बसेरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में नगर आयुक्त ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित नगर निगम के रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। वहां बाहर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरे परिसर की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रैन बसेरे में कंबल, बिस्तर, तकिया आदि की व्यवस्था देखते हुए पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। रैन बसेरे में शौचालय, स्नानाघर की साफ-सफाई रखने के लिए सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया।
40 स्थानों पर जलाए जाएंगे अलाव
आमतौर पर दिसंबर माह से ठंड से बचने के लिए अलाव की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन जिसकी तैयारियां नगर निगम ने अभी से शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष शहर में 30 स्थानों पर अलाव जलाए जाते थे। इस वर्ष लगभग 40 स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने इसके लिए अधिशासी अभियंता को अलाव के लिए लकड़ियों के क्रय करने की निविदा प्रक्रिया समय पूर्ण करने, अलाव जलाने के लिए स्थानों को सूचीबद्ध करने, सभी व्यस्त चौराहों, बस स्टेशनों, टैंपो स्टेंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव जलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।