फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Munasari will develop into Tourist Destination soon

टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मुनस्यारी, पर्यटकों को दी जाएंगी खास सुविधाएं

Sun, 03 Jun 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Sun, 03 Jun 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Munasari will develop into Tourist Destination soon

मुनस्यारी को जल्द ही उत्तराखंड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने 63वीं जोहार खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने और कृषि जैविक हब के जरिये लोगों को रोजगार देने समेत कई घोषणाएं की।  

विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री ने कहा कि  राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन बनाने के साथ  मिलम ट्रैक रूट को और विकसित किया जाएगा। होम स्टे योजना को बढ़ावा  देने के साथ ही पर्यटन स्थल की बेहतर जानकारी के लिए साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। मर्तोलीथौड़ में स्कीइंग को बढ़ावा दिया जाएगा।  मदकोट और सेरा के गरमपानी के स्रोतों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


टम्टा ने कहा कि जोहार खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भारत सरकार से सहायता दिलाई जाएगी। मंत्री टम्टा ने इस मौके पर भारत सरकार की ओर से भारतमाला योजना के तहत कपकोट से जौलजीबी तक सड़क मंजूर की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed