फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Multivitamins were being manufactured on food license in

Dehradun News: फूड लाइसेंस पर बन रहा था मल्टीविटामिन, फैक्टरी सील

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Multivitamins were being manufactured on food license in
I- कैंप रोड स्थित दवा कंपनी में ड्रग कंट्रोल विभाग और एफडीए विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- जांच के लिए मल्टीविटामिन के सैंपल लिएI

औद्योगिक क्षेत्र के कैंप रोड स्थित एक दवा कंपनी में फूड लाइसेंस पर मल्टीविटामिन बनाए जा रहे थे। सूचना पर ड्रग कंट्रोल विभाग और एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। फैक्टरी को सील कर मल्टीविटामिन दवाओं के सैंपल लिए गए। जांच में मल्टीविटामिन में दवाओं के सॉल्ट पाए जाते हैं तो कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी को कैंप रोड स्थित डॉटर फार्मास्यूटिकल कंपनी में बिना लाइसेंस के दवाओं के बनाने की सूचना मिली थी। औषघि नियंत्रक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा और एफडीए विजिलेंस ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की। मौके पर टीम को मल्टीविटामिन के कैप्सूल और टेबलेट मिले। फैक्टरी मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन




टीम ने फैक्टरीकर्मियों से औषधि निर्माण का लाइसेंस दिखाने को कहा तो कर्मचारियों ने फूड लाइसेंस दिखाया। उन्होंने कहा कि मल्टीविटामिन में फूड प्रोडक्ट का प्रयोग किया जा रहा है। टीम ने स्टॉक और दवा बिक्री के बिल मांगे तो कर्मचारियों ने बताया कि हाल में ही उत्पादन शुरू हुआ है। अभी फैक्टरी में बनाए गए उत्पाद की बिक्री नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मल्टीविटामिन में मौजूद घटकों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। बताया कि मानक विरुद्ध दवाओं के सॉल्ट का प्रयोग किया गया होगा तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के मालिक का नाम रमन तनेजा है। वह सहारनपुर के रहने वाले हैं। करीब एक माह पहले फैक्टरी में उत्पादन शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि कंपनी को फिलहाल सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed