फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Multi-purpose camp has become a mere formality

महज औपचारिकता बने बहुउ्देशीय शिविर

Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Multi-purpose camp has become a mere formality
साहिया। ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जाने वाले मुख्यमंत्री त्वरित बहुउद्देश्यीय शिविर प्रचार-प्रसार के अभाव में महज औपचारिकता मात्र बनकर रह गए हैं। कुन्ना-डागुरा गांव में आयोजित शिविर में 30 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से छह का मौके पर ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शिविर में 20 से अधिक गांवों के लोगों को प्रतिभाग करना था, लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में शिविर में बहुत कम लोग पहुंचे। मटियावा निवासी संजीव चौहान ने कहा कि आयोजन से पहले प्रचार प्रसार की अधिक जरूरत है ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ ले सकें। फरियादियों की संख्या कम होने की वजह से अधिकांश समय अधिकारी धूप सेकते दिखाई दिए। शिविर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून डॉ. दिनेश चौहान, कालसी विकासखंड से योगेंद्र कंडवाल, लोक निर्माण विभाग चकराता से एनएस बिष्ट, संजीव चौहान, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुड्डू दास और बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed