फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mukesh won bronze in World Police Games

वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मुकेश ने जीता कांस्य

Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mukesh won bronze in World Police Games
चीन में हो रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में पावर लिफ्टिंग के कांस्य पदक विजेता मुकेश पाल। (दाहिने)
देहरादून। वर्ल्ड पुलिस गेम्स में उत्तराखंड पुलिस के जवानों का जलवा लगातार बरकरार है। रविंद्र रौतेला के बाद अब सब-इंस्पेक्टर मुकेश पाल ने पावर लिफ्टिंग में देश के लिए कांस्य पदक जीता है। मुकेश पावर लिफ्टिंग में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र पावर लिफ्टर भी थे।
विज्ञापन

चीन के चैंगडू शहर में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मुकेश पाल ने 90 प्लस किग्रा. भार वर्ग पावर लिफ्टिंग में प्रतिभाग किया। निर्णायक मुकाबले में मुकेश ने अन्य देशों के प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दी। अंत में मामूली अंकों के अंतर से मुकेश तीसरे स्थान पर रह गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव एवं डीजी अशोक कुमार ने मुकेश पाल व रविंद्र रौतेला की जीत पर खुशी व्यक्त की है। डीजी कुमार ने कहा कि पुलिस के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस व देश का नाम रोशन किया है। बता दें कि एक दिन पूर्व रविंद्र रौतेला ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। रविंद्र उत्तराखंड 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed