{"_id":"590e100d4f1c1b771c441ce1","slug":"mukesh-ambani-will-not-come-to-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से अब केदारनाथ-बदरीनाथ नहीं आएंगे मुकेश अंबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से अब केदारनाथ-बदरीनाथ नहीं आएंगे मुकेश अंबानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को डीजीसीए द्वारा अनुमति नहीं देने के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने केदारनाथ और बदरीनाथ की प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
वह रविवार को परिवार सहित केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए आने वाले थे। केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को अनुमति मिलने के बाद उनका कार्यक्रम नए सिरे से निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी को परिवार समेत रविवार ( सात मई) को केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए आना था। उन्होंने एक निजी कंपनी से हेलीकॉप्टर की बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन डीजीसीए द्वारा केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा को अनुमति नहीं देने की वजह से उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। मुकेश अंबानी हर साल केदार-बदरी के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
आज आएगी डीजीसीए की टीम
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की अनुमति देने के लिए डीजीसीए की टीम रविवार को उत्तराखंड पहुंच रही है। टीम के अधिकारी रविवार और सोमवार को ऑपरेटरों द्वारा तैयार हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ऑपरेटरों को हेलीसेवा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। रविवार को जिन आपरेटरों को अनुमति मिल जाएगी, वह सोमवार से उड़ान शुरू कर सकेंगे। उम्मीद है कि मंगलवार से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।