देहरादून: ये खबर पढ़कर ही आज घर से निकलें, मोहर्रम के जुलूस के चलते कई रूट डायवर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम के जुलूस के चलते शहर में कई जगहों पर शुक्रवार को कई मार्गों पर रूट डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने निर्देश दिए थे। शुक्रवार को तीन, पांच, आठ और दो नंबर रूटों के विक्रमों और बसों के रूट पर बड़ा बदलाव किया गया है।
जुलूस सर्वे चौक पहुंचने से पहले
- तीन नंबर विक्रम रेसकोर्स चौक से वापस रेसकोर्स पीएनबी तिराहे, आराघर टी जंक्शन जाएंगे।
- पांच व आठ नंबर विक्रम रेलवे गेट से वापस होंगे।
- दो नंबर विक्रम, सिटी बस व व्यवसायिक वाहन सहस्रधारा क्रॉसिंग से वापस।
- प्रेमनगर व कैंट से आने वाले व्रिकम बिंदाल पुल से वापस जाएंगे।
जुलूस के करनपुर से शुरू होने पर
- अल्प समय के लिए युकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक, बेनी बाजार चौक की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा और अतुल माहेश्वरी चौक से सर्वे चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोक रोक कर पास किया जाएगा।
-जब जुलुस सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर जायेगा तब सर्वे चौक से लैन्सडाउन चौक की ओर जाने वाले यातायात को क्रॉस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा व मनोज क्लीनिक की ओर से कान्वेंट की ओर यातायात नहीं जाने दिया जायेगा।
-कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले यातायात को पैसेफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुये बैनी बाजार की ओर भेजा जायेगा।
-जुलुस के लैन्सडाउन चौक पहुँचने से पहले बुद्धा चौक व दर्शन लाल चौक से कोई भी वाहन लैन्सडाउन चौक की ओर नहीं आयेगा।
-जुलुस के लैन्सडाउन चौक से दर्शन लाल चौक की ओर जाने से पहले तहसील चौक से समस्त वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।