फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MSME For India MSME Manthan in Haridwar tomorrow…Challenges, policies and strategies for progress will be disc

MSME For India: हरिद्वार में एमएसएमई मंथन कल...चुनौतियों, नीतियों व तरक्की की रणनीतियों पर होगी चर्चा

Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:15 PM IST
सार

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित द विजडम ग्लोबल स्कूल में दोपहर तीन बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ सिडकुल के प्रबंध निदेशक एवं उद्योग महानिदेशक सौरभ गहरवार करेंगे।

विज्ञापन
MSME For India MSME Manthan in Haridwar tomorrow…Challenges, policies and strategies for progress will be disc
MSME For Bharat - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत क्षेत्रीय कॉन्क्लेव शनिवार को हरिद्वार में होगा। कॉन्क्लेव में भावी एमएसएमई के साथ ही वर्तमान की चुनौतियों, सरकार की नीतियों, विशेषज्ञों के हिसाब से आगे बढ़ने की रीतियों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित द विजडम ग्लोबल स्कूल में दोपहर तीन बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ सिडकुल के प्रबंध निदेशक एवं उद्योग महानिदेशक सौरभ गहरवार करेंगे। उद्घाटन सत्र में उनके साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे भी होंगी। साथ ही एमएसएमई का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


दूसरा सत्र : कल के एमएसएमई पर चर्चा
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में, फूड प्रॉसेसिंग गोल्ड क्कीन के रंजीत टिबरीवाल, फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मारवाह, एसएमएयू हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गर्ग, लॉजिक फ्लेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से सीए आशुतोष पांडेय और आरोग्या फार्मूलेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डॉ. मोहिन्द्र आहूजा शामिल होंगे। ये सभी कल के एमएसएमई विषय पर पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनेंगे और युवाओं के सवालों के जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: एसआईआर के लिए चार श्रेणियों में मतदाताओं को बांटा, 2003 की मतदाता सूची जारी....देख लें अपना नाम

Trending Videos

तीसरा सत्र : चुनौतियां व अवसर पर होगी बात
कॉन्क्लेव के तीसरे सत्र में एमएसएमई सेक्टर के लिए स्थानीय चुनौतियां व अवसरों पर पैनल डिस्कशन होगा। इसमें बहादराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडे, आईआईटीयन एवं लघु उद्यमी विकास गोयल, रोव गार्ड इंडस्ट्रीज के राज अरोड़ा, जेनिका फार्मा के अनिल शर्मा और लघु उद्योग भारती रुड़की के अध्यक्ष केतन भारद्वाज शामिल होंगे। इसमें भी प्रतिभागी अपनी परेशानियां बता सकेंगे।

यहां होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम स्थल : द विजडम ग्लोबल स्कूल, हरिद्वार-दिल्ली रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार
दिनांक : 20 सितंबर 2025
कार्यक्रम का समय : दोपहर 3 बजे

नौ अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार व एक्सपो
26 शहरों के क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो व पुरस्कार समारोह होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम में हमारे सहयोगी
-डि्रवन बाई किआ
-शिपिंग एंड फुलफिलमेंट पार्टनर : निम्बस पोस्ट
-सह प्रायोजक : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed