फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MS dhoni resigns from test cricket.

टेस्ट क्रिकेट संन्यास पर ये क्या बोल गए धोनी के चाचा

Wed, 31 Dec 2014 01:48 PM IST
पूरन भंडारी / अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा)
पूरन भंडारी / अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा) Updated Wed, 31 Dec 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
MS dhoni resigns from test cricket.

भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा से उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव ल्वाली समेत समूचे सालम क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन


जैसे ही लोगों को धोनी के संन्यास लेने की जानकारी मिली तो सभी अपने टीवी सेट खोलकर इसी समाचार को देखने में जुट गए। दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी के चाचा घनपत सिंह ने कहा कि महेंद्र ने उचित समय में बहादुरी भरा निर्णय लिया है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह धोनी द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव ल्वाली समेत पूरे सालम क्षेत्र के लोग आश्चर्यचकित है। ल्वाली के लोगों को इस खबर पर एकाएक विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे टीवी खोलकर धोनी के संन्यास लेने संबंधी खबर को देखने लगे। धोनी के चाचा और रिटायर शिक्षक घनपत सिंह धोनी से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महेंद्र ने उचित समय में उचित निर्णय लिया। उन्होंने इसे बहादुरी भरा निर्णय बताया।

BCCI ने की थी धोनी की उपेक्षा

MS dhoni resigns from test cricket.

माही के चाचा ने कहा कि आम तौर पर बड़े खिलाड़ी संन्यास लेने का निर्णय लेने में काफी देर लगाते हैं लेकिन धोनी ने इसमें जरा भी देरी नहीं लगाई।

महेंद्र सिंह धोनी के चचेरे भाई और क्षेत्र पंचायत सदस्य हयात सिंह धोनी ने कहा कि पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कहीं न कहीं उनके प्रति उपेक्षात्मक रुख अपनाए हुए था। इसी से तंग आकर महेंद्र ने यह फैसला लिया होगा।

इस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल ने कहा कि उनके निर्णय से पूरा उत्तराखंड स्तब्ध है। उत्तराखंड मूल का कोई खिलाड़ी भविष्य में शायद ही इतनी ऊंचाई तक पहुंच सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि महेंद्र अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण पांडे ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की कमी हमेशा खलती रहेगी। भारतीय टीम में ऐसे आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज की कमी पूरी करना आसान नहीं होगा।

बच्चे और युवा खेल बंद करके समाचार देखने पहुंचे
जैसे ही धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर फैली सालम क्षेत्र में कई स्थानों पर क्रिकेट खेल रहे युवा और बच्चे खेल बंद करके घरों और दुकानों आदि स्थानों पर टीवी में समाचार देखने के लिए एकत्र हो गए।

संन्‍यास लेने से प्रशंसक मायूस

MS dhoni resigns from test cricket.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने से क्रिकेट प्रेमी निराश हैं। प्रशंसकों का कहना है भारतीय टीम को अभी माही की जरूरत है। उनके नहीं खेलने से भारतीय टीम को नुकसान होगा।

धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान हैं। उन्होंने भारतीय टीम में नया जोश भरा है। इसके सुखद परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के रुप में समय-समय पर सामने आते रहे हैं। भारतीय टीम को धोनी की जरूरत है।
- प्रशांत, क्रिकेटर

टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने का फैसला बेहद जल्दबाजी वाला है। माही में एक अच्छे टेस्ट क्रिकेटर के सभी गुण मौजूद हैं। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से टीम को कई बार मुश्किल समय में भी जीत दिलाई है।
- शांतनु कुमार, क्रिकेटर

धोनी बेहतर क्रिकेटर हैं। टेस्ट क्रिकेट के लिए जो स्टेमना चाहिए वह धोनी में है। उनकी कप्तानी, कीपिंग और बल्लेबाजी लाजवाब है। उनके संन्‍यास लेने से भारतीय टीम को झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम की जरूरत को देखते हुए उन्हें अपना फैसला बदल देना चाहिए।
- नितिन कुमार, क्रिकेटर

धोनी भले ही इस वक्त अच्छी लय में नहीं हैं लेकिन उनका कुशल नेतृत्व टीम की जीत की राह आसान कर देता है। मैच में हार-जीत मायने नहीं रखती है। खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए। धोनी एक कुशल कप्तान हैं। उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास लेने से टीम को नुकसान होगा। टीम को उनकी जरूरत है।
- अनमोल, क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed