{"_id":"62612b3290cc2f765f3b6bb3","slug":"mri-machine-not-installed-in-three-medical-colleges-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे खोखले, प्रदेश के तीन मेडिकल कालेजों में नहीं लगी एमआरआई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे खोखले, प्रदेश के तीन मेडिकल कालेजों में नहीं लगी एमआरआई मशीन
Thu, 21 Apr 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 21 Apr 2022 03:31 PM IST
सार
पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें स्थापित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून में ही एमआरआई सुविधा शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
धन सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, लेकिन प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें नहीं लग पाई हैं। इसके अलावा कई सरकारी अस्पतालों में भी एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में चार राजकीय मेडिकल कालेज चल रहे हैं। इसमें देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज शामिल है। हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में भी नए मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें स्थापित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून में ही एमआरआई सुविधा शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
जबकि राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा में एमआरआई मशीन नहीं लगी है। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में ही जब एमआरआई मशीनें नहीं हैं तो सरकारी अस्पतालों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई सरकार जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिटी स्कैन की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सुर्खियों में हरीश रावत का नया अंदाज: सीएम धामी को टैग करते हुए लिखा- ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, पढ़ें पूरी खबर
स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फिर निर्देश दिए कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कालेज को शीघ्र एमआरआई मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। जिससे उपचार के लिए मेडिकल कालेजों में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।