फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MPs and ministers will give a press conference on the achievements of the government in the last 25 years.

Dehradun News: 25 वर्षों और सरकार की उपलब्धियां प्रेस वार्ता कर बताएंगे सांसद, मंत्री

Fri, 31 Oct 2025 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
MPs and ministers will give a press conference on the achievements of the government in the last 25 years.
- दो नवंबर को खुद सीएम पुष्कर धामी करेंगे पत्रकारों से बात
विज्ञापन


- सभी मंत्री अलग-अलग तारीख पर अलग जिलों में मीडिया से करेंगे बात

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार व संगठन 25 वर्षों और वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को लेकर पत्रकार वार्ता के माध्यम से जनता के बीच पहुंच रही है। स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष कार्यक्रमों के क्रम में प्रदेश में ये प्रेस वार्ता दो से 11 नवंबर के मध्य होंगी।
प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रेस वार्ता की शुरुआत दो नवंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून से करने वाले हैं। इन सभी प्रेस वार्ता में राज्य की अब तक की विकास यात्रा के साथ वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी कि आगामी 25 वर्षों में उत्तराखंड कैसा होगा। उसका किस तरह का योगदान विकसित भारत के निर्माण में होना चाहिए। सरकार और संगठन की कोशिश है कि इस गौरवशाली अवसर को समूचे प्रदेश में उत्साह से मनाए और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण हो। ताकि रजत वर्षों की उपलब्धि और अनुभव से हम स्वर्णिम दौर लाने की दिशा में अधिक तेजी से आगे बढ़ें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के बाद तीन व चार नवंबर को विधानसभा विशेष सत्र को छोड़कर अन्य दिनों में पत्रकार वार्ता कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। उत्तरकाशी में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, चमोली में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, टिहरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देहरादून ग्रामीण और ऋषिकेश में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, हरिद्वार में लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, रुड़की और कोटद्वार में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं दायित्वधारी बलराज पासी अल-अलग तिथि में प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, पिथौरागढ़ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, अल्मोड़ा में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, चंपावत में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, काशीपुर एवं रुद्रपुर में दायित्वधारी अनिल डब्बू प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed