फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Raj babbar Adopted Village very Bad Condition in uttarakhand

राज बब्बर के आदर्श गांव की बदहाली: शौचालय तो दूर, सिर ढकने को छत तक नहीं

Fri, 15 Nov 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Nov 2019 10:02 AM IST
सार

  • राज्यसभा सदस्य राजबब्बर के प्रतिनिधि ने सामने रखी सांसद आदर्श गांव की बदहाली
  • मुख्य सचिव से लेकर पीएमओ तक से की लामबगड़ गांव में विकास न होने की शिकायत
  • कागजों में ही गांवों का विकास होने का आरोप, कहा, बेसलाइन सर्वे तक नहीं किया गया

विज्ञापन
MP Raj babbar Adopted Village very Bad Condition in uttarakhand
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्यसभा सदस्य राज बब्बर के सांसद प्रतिनिधि मोहन नेगी ने बृहस्पतिवार को प्रदेश में सांसद आदर्श गांवों की बदहाली का खुलासा किया। नेगी के मुताबिक कागजों में भले ही दावा रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि गैरसैंण में सांसद आदर्श गांव लामबगड़ में दो साल से कोई अधिकारी झांकने तक नहीं आया।

विज्ञापन


सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मोहन नेगी ने कहा कि गांव में मानसिंह और बिछली देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन आज तक उनका आवेदन स्वीकृत नहीं हुआ। 18 दिसंबर 2014 को पूर्व राज्य सभा सदस्य मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने यह गांव गोद लिया था।
विज्ञापन


मनोरमा शर्मा का निधन हुआ तो प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने राजबब्बर ने यह गांव 2015 में गोद ले लिया। 224 परिवारों के इस गांव में बिजली तो जरूर घर-घर पहुंची, लेकिन बाकी सारे काम अधूरे पड़े हैं। शौचालयों की मांग की गई थी, जो अब तक पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पूरे मामले की शिकायत राज्य के मुख्य सचिव से लेकर पीएमओ तक से की है। वहीं, बृहस्पतिवार को सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने भी सारी बातें रखीं।

प्रदेश के सांसद आदर्श गांवों की स्थिति

कुल चयनित गांव     15 
कुल गांव जिनकी ग्राम विकास योजना बनी 15
कुल कार्य                762
काम जो पूरे हुए        565
स्वीकृत बजट        74.39 करोड़ 
जारी बजट            39.57 करोड़
खर्च                     37.65 करोड़ 

ये गांव लिए गए हैं गोद
लामबगड़ (चमोली), सरपुड़ा (खटीमा), लोहाली (बेतालघाट), देवली भणीग्राम (ऊखीमठ), गोवर्धनपुर (लक्सर), जमालपुरकलान (हरिद्वार), खेड़ीशिकोहपुर (रुड़की), बौन (डुंडा), अटकफार्म (देहरादून), सूपी (कपकोट), जुम्मा (धारचूला), सल्ली (चंपावत), रौलमेल (चंपावत), तेवा (जोनपुर), बाछम (कपकोट)।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed