फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP Nishank spoke at National Youth Day in Roorkee Youth is the most important link of our country

Roorkee:राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सांसद निशंक- युवा हमारे देश की सबसे अहम कड़ी

Fri, 12 Jan 2024 07:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। चुनाव में भी युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी रहती है। 

विज्ञापन
MP Nishank spoke at National Youth Day in Roorkee Youth is the most important link of our country
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : amar ujala

विस्तार

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि युवा शक्ति वह शक्ति होती है जिसे हमें सही दिशा में ले जाने के लिए उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। युवा हमारे देश की सबसे मजबूत कड़ी है। शुक्रवार को नगर निगम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा रुड़की की ओर से युवा मतदाता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। चुनाव में भी युवाओं की सबसे बड़ी भागीदारी रहती है। भाजपा में युवाओं का एक अलग महत्व है। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि युवा शक्ति को पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा देश विकास के पथ पर चल रहा है।
विज्ञापन


सपनों को छोड़कर हार नहीं मानें
हमें याद रखना चाहिए कि युवा शक्ति का उपयोग समाज के लाभ के लिए होना चाहिए। भाजपा युवा जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर मुख्यमंत्री धामी की मुहर

भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम और प्रवीण संधू ने कहा कि युवा दिवस हमें यह सिखाता है कि हालात जैसे भी हों। हमें कभी अपने सपनों को छोड़कर हार नहीं माननी चाहिए। इस दौरान मोहित राष्ट्रवादी, नीतू सिंह, गोविंद पाल, मंडी समिति अध्यक्ष डॉ. मधु, राजकुमार कसाना, भीम सिंह, सावित्री मंगला, पंकज नंदा, सुशील रावत, प्रतिभा चौहान, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed