सांसद बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, श्रीनगर और अल्मोड़ा में की पीजीआई खोलने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। बलूनी ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के संपूर्ण समाधान के लिए एक विस्तृत फार्मूला प्रस्तुत किया है।
जसमें हल्द्वानी में ऋषिकेश एम्स का अतिरिक्त परिसर स्थापित करने के साथ अल्मोड़ा और श्रीनगर में पीजीआई बनाने की मांग की है। उत्तराखंड की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान पर उन्होंने कहा, उम्मीद है कि आगामी दिनों में उनके प्रस्ताव पर प्रदेश वासियों को अच्छी खबर मिलेगी।
बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से भावात्मक संबंध है। वह पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक बार उत्तराखंड की यात्रा की है और संपूर्ण समस्याओं से अवगत हैं। बलूनी ने कहा ऋषिकेश एम्स अब प्रभावी रूप से सेवाएं देने लगा है, लेकिन राज्य की जनता को संपूर्ण उपचार देने के लिए एक संस्थान पर्याप्त नहीं है। बलूनी ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में कहा है कि ऋषिकेश एम्स का एक अतिरिक्त परिसर कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में स्थापित किया जाए।
इसके साथ ही श्रीनगर और अल्मोड़ा में एक-एक पीजीआई की स्थापना की जाए। इन चार संस्थानों की स्थापना के बाद उत्तराखंड की जनता को उच्च कोटि का उपचार प्राप्त होगा। जनता को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सांसद बलूनी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री राज्य की जनता को निसंदेह यह सौगात देंगे।