फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MP amar singh praised pm modi

सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी को लिया आड़े हाथ और कर गए पीएम मोदी की तारीफ

Sat, 22 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 22 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
MP amar singh praised pm modi
amar singh - फोटो : amar ujala

एक कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे सांसद अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। वहीं वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थके। 

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताया। कहा कि अलाउद्दीन खिलजी, तैमूर और नादिरशाह की विचारधारा रखने वाले वाले लोग उन्हें पसंद नहीं करते थे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ महिलाओं को सम्मान दिलाया है। 
 

तीन तलाक को लेकर बने कानून को लेकर बेहद खुश दिखे अमर सिंह

हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तीन तलाक को लेकर बने कानून को लेकर वह बेहद खुश दिखे और कहा कि यह एक देश, एक ध्वज और एक कानून के दिशा में उठाया गया बेहतर कदम है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के लोगों पर आरोप लगाया और कहा कि कुछ लोगों को उनका नवरात्र में उनका भंडारा लगाना और विंध्याचल मंदिर में गोशाला का संचालन पसंद नहीं था। इसलिए पार्टी में उनके खिलाफ षडयंत्र रचे गए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के पिता भगवान शिव की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश है। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों का विरोध परंपरा, दर्शन और संस्कृति के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed