फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Movement of students of private colleges affiliated to Uttarakhand Ayurveda University

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि से संबद्ध निजी कॉलेजों के छात्रों का आंदोलन, अनशनकारी छात्रा की हालत बिगड़ी

Wed, 16 Oct 2019 02:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Oct 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Movement of students of private colleges affiliated to Uttarakhand Ayurveda University
दून अस्पताल - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों के छात्रों के अनशन में मंगलवार को एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पांच दिन से चल रहे आंदोलन में सरकार का कोई प्रतिनिधि न पहुंचने पर छात्रों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


आयुर्वेद विवि के निजी कॉलेजों के छात्र निर्धारित से ज्यादा फीस वसूली, फीस जमा न कराने पर फॉर्म न भरने देने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। पांच दिन पहले यूकेडी के समर्थन से छात्रों ने परेड ग्राउंड में धरना शुरू किया।
विज्ञापन

 

दूसरे दिन से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। तीन दिन तक अनशन चलता रहा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम छात्रों का हाल जानने नहीं पहुंची। मंगलवार को भी क्रमिक अनशन चल रहा था। दोपहर में अचानक अनशनकारी छात्रा प्रगति जोशी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि 80 हजार से बढ़ाकर सवा दो लाख फीस वसूलने वाले निजी कॉलेजों पर कोई लगाम लगाने वाला नहीं है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट भी बढ़ी हुई फीस लौटाने के आदेश जारी कर चुका है लेकिन निजी कॉलेज मनमानी कर रहे हैं।

 

 

उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है लेकिन पांच दिन के आंदोलन में भी सरकार का कोई प्रतिनिधि उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार ने कोई कदम न उठाया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed