फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mountains buzzing in new year celebration

हसीन वादियों में दोस्तों और परिवार संग मनाया साल का आखिरी दिन

Fri, 01 Jan 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mountains buzzing in new year celebration
चकरता में बर्फ में अठखेलियां करते पर्यटक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। साल के आखिरी दिन जौनसार बावर की हसीन वादियों में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिनभर पर्यटक अपने परिजनों और दोस्तों के साथ सैर सपाटा करते नजर आए।
विज्ञापन

लोखंडी की हसीन वादियां हो या फिर देववन, मुरांच, मुंडाली के घने जंगल सभी जगह पर्यटक सैर सपाटा कर बर्फ का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं मैदानी इलाकों में भी आसन बैराज झील में पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठाते नजर आए हालांकि, इस साल कोविड-19 महामारी के चलते होटल और रिजॉर्ट सूने नजर आए। लोगों ने गलियों और मुहल्लों में सामूहिक रूप से नए साल का जश्न जरूर मनाया। यहां आयोजित कार्यक्रम में लोग पारंपरिक गानों पर भी जमकर थिरके। रात जैसे-जैसे परवान चढ़ती गई जश्न भी तेज होता चला गया। नए साल के स्वागत का काउंटडाउन करते हुए जैसे ही रात के 12 बजे हैप्पी न्यू ईयर की गूंज चारों ओर गूंज उठी, जिसके साथ लोगों ने जश्न को और बढ़ाने के लिए आतिशबाजी भी की, जिसके बाद रात 12 बजते ही लोगों के फोन और व्हाट्सऐप पर बधाई संदेश आने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed