{"_id":"5c83d583bdec22145544daf6","slug":"motorcycle-and-scooter-accident-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल से हुई थी टक्कर, हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल से हुई थी टक्कर, हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
Sat, 09 Mar 2019 08:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 09 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से मिलकर अपने घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका दोस्त उसे बस में बैठाने के लिए रिस्पना पुल छोड़ने जा रहा था। इसी बीच हरिद्वार बाईपास पर एक मोटरसाइकिल से स्कूटर की टक्कर हो गई। हादसे में सड़क पर गिरे युवक को बस ने कुचल दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश रावत पुत्र खेम सिंह रावत निवासी ग्राम उत्तरसो रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक दीपक रावत राकेश का दोस्त है और उसी के गांव का रहने वाला है। वह यहां किराए पर रहता है। दीपक ने पुलिस को बताया कि राकेश शुक्रवार को उससे मिलने आया था। रात करीब 11 बजे वह उसे पटेलनगर में रुद्रप्रयाग जाने वाली गाड़ी में बैठाने गया था, मगर गाड़ी नहीं मिली। इसके बाद वह उसे रिस्पना पुल पर बस में बैठाने के लिए जाने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच कार शोरूम के सामने बस को ओवरटेक करते हुए उनका स्कूटर बाइक से टकरा गया। इससे दीपक तो दायीं तरफ गिरा, लेकिन राकेश बायीं तरफ जा गिरा। इस पर पीछे से आई एक बस ने उसे कुचल दिया। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस सेवा 108 पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मियों ने वहीं पर राकेश को मृत घोषित कर दिया। बस ने राकेश का सिर कुचल दिया था, जबकि दीपक को हल्की चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन