फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Motive to take Uttarakhand's name to heights'

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके उत्तराखंड के यज्ञ भसीन ने अपना फिल्मी सफर साझा किया

Sat, 23 Jul 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
'Motive to take Uttarakhand's name to heights'
उत्तराखंड के 12 साल के यज्ञ भसीन बॉलीवुड में खास पहचान बनाने के बाद अब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि फिल्म की वजह से उनको धारावाहिक को छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

अपनी आने वाली फिल्म बाल नरेन के बारे में बताया और कहा कि फिल्म स्वच्छता अभियान पर केंद्रित है। इसमें यज्ञ ने बाल नरेन का किरदार निभाया है। सोहक रॉक स्टार के बैनर तले बनी फिल्म के निर्देशक पवन नागपाल हैं। फिल्म में रजनीश दुग्गल, विदित बाग और बिंदु दारा सिंह अहम भूमिकाओं में है। बताया कि फिल्म अगस्त मध्य में रिलीज होगी। बताया कि फिल्म बिस्वा में टाइटल रोल मिला है, जिसमें ओडिशा के एक छोटे से गांव के बच्चे बिस्वा का रोल कर रहा हूं। बताया कि उनका मकसद उत्तराखंड का नाम बुलंदियों पर पहुंचना है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरिद्वार के लक्सर (हरिद्वार) के रहने वाले यज्ञ फिलहाल अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहते हैं। यज्ञ अभी सेंट एग्नस इंग्लिश हाईस्कूल भायेंद्र में आठवीं के छात्र हैं। यज्ञ ने पंगा फिल्म से अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कंगना रणौत और जस्सी गिल के बेटे का रोल किया था। बालाजी टेली फिल्म्स के बैनर तले बने धारावाहिक ये है चाहते में टाइटल रोल कर चुके हैं। इस मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, सदस्य राजेश बड़थ्वाल, वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा और हिमांश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed