{"_id":"5abd3dd95541e41fc1abbff4e2d62c39","slug":"mother-was-ill-son-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का इलाज नहीं करा पाया, तनाव में दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का इलाज नहीं करा पाया, तनाव में दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 12 May 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने रविवार रात लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने सुसाइड नोट तो नहीं छोड़ा है, लेकिन परिजनों से बातचीत में यह बात सामने आई है कि वह मां की कैंसर की बीमारी का इलाज न करा पाने के कारण तनाव में था।
विज्ञापन
मां से मिलकर गया था
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के करनपुर निवासी कमल यादव (38) मेन बाजार में ठेली पर आलू की टिक्की बेचता था। रविवार को कमल ने ठेली नहीं लगाई। शाम को मां और दूसरे परिजनों से मिलकर घर से निकल गया था।
विज्ञापन
रात में शराब पीने के बाद मोहकमपुर फाटक के पास रेलवे लाइन पर देहरादून से जा रही लाहौरी एक्सप्रेस के आगे कूद गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। इंजन चालक की सूचना पर रात में ही नेहरू कालोनी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मां को था कैंसर
जोगीवाला चौकी प्रभारी वाईएस बाजवा ने बताया कि मृतक के छोटे भाई अमित की मानें तो कमल मां की बीमारी के चलते परेशान था। गले में कैंसर होने के कारण वह उसका ऑपरेशन नहीं करा पा रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और पांच साल की बेटी को बिलखता छोड़ गया है।