फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother killed her Seven month old daughter by drowning her in a water tank Vikasnagar Dehradun News

Vikasnagar: मां से पानी की टंकी में गिरी बच्ची, हुई मौत, झाड़-फूंक के लिए ले गई थी बेटी को

Tue, 25 Mar 2025 11:16 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Mar 2025 11:16 AM IST
सार

पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर से बच्ची की डूबने से मौत की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों से जानकारी ली।

विज्ञापन
Mother killed her Seven month old daughter by drowning her in a water tank Vikasnagar Dehradun News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

धर्मावाला में झाड़-फूंक के चक्कर में एक मां से सात माह की बच्ची पानी की टंकी में गिर गई। इससे मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर महिला पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया, न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर से बच्ची की डूबने से मौत की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सकों से जानकारी ली। सख्ती से परिजनों से पूछताछ कि तो पता चला कि बच्ची मां के हाथों टंकी में गिरी थी। तहरीर में पिता मुतंजीर ने बताया कि वह सुबह साढ़े सात बजे उठे तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। ढूंढने पर वह घर की छत पर पानी की टंकी में गिरी मिली। बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Toll Plaza Accident: खनन सामग्री से भरा डंपर बना काल, दो घंटे कटर-छेनी हथौड़े चले कार से तब निकले शव, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने किसी को भी नहीं दी घटना की जानकारी
बच्ची लंबे समय से बीमार थी और पांच दिन से बहुत रो रही थी। रोने से उसका शरीर नीला पड़ जाता था। मुंतजीर ने बताया कि उनकी पत्नी साबिया बच्ची को झाड़-फूंक वालों के यहां ले गई थी। वह बच्ची को टंकी के पास झाड़-फूंक के लिए ही लेकर गई थी। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद साबिया ने घर में किसी को भी कुछ नहीं बताया। महिला छत से नीचे आई और अपने काम में लग गई।

झाड़ फूंक के दौरान मां के हाथ से बच्ची के पानी की टंकी में गिरने की बात सामने आई है। पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
- रेणू लोहानी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed