फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toll Plaza Accident: खनन सामग्री से भरा डंपर बना काल, दो घंटे कटर-छेनी हथौड़े चले कार से तब निकले शव, तस्वीरें

Mon, 24 Mar 2025 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Mar 2025 09:54 PM IST
सार

Dehradun Accident News: टोल प्लाजा पर सोमवार की सुबह खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार ट्रक और टोल प्लाजा के पोल के बीच में पिचक गई।

विज्ञापन
Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident mining dumper crushed Car dead bodies recovered by cutter Photos
लच्छीवाला टोल प्लाजा हादसा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुए भीषण हादसे में दो लोगों के शव को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालने में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीमों को दो घंटे से अधिक का वक्त लग गया। डंपर की तेज टक्कर ने कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कार में आगे बैठे दोनों लोगों के शव क्षत विक्षत हो गए थे।

मौके पर पहुंची टीम ने दो हाइड्रा मशीन और जेसीबी मशीन के अलावा चार कटर और छेनी-हथौड़े से कटाई करने वाले विशेषज्ञों को भी लगाया। बावजूद इसके शव को बाहर निकलने में दो घंटे से अधिक का वक्त लग गया। इस दौरान एसपी देहात जया बलूनी, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि सुबह टोल प्लाजा पर सोमवार की सुबह खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार ट्रक और टोल प्लाजा के पोल के बीच में पिचक गई। इस कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने उनके शव कार से बाहर निकाले। आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Dehradun Accident: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर बड़ा हादसा, डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident mining dumper crushed Car dead bodies recovered by cutter Photos
लच्छीवाला टोल प्लाजा हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसा सोमवार की सुबह 7.35 के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खनन सामग्री से भरा डंपर देहरादून की ओर से बेहद गति में टोल प्लाजा की ओर आया। इससे पहले किसी को कुछ समझ में आता डंपर ने आगे चल रही कारों को टक्कर मारते हुए एक कार को चपेट में ले लिया।

Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident mining dumper crushed Car dead bodies recovered by cutter Photos
लच्छीवाला टोल प्लाजा हादसा - फोटो : अमर उजाला

डंपर की चपेट में आई कार तेजी से टोल प्लाजा के एक बड़े पिलर में जाकर टकराई। तेज आवाज के साथ हुई इस टक्कर के बाद टोल प्लाजा पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। डंपर के साथ पोल से टकराने वाली कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident mining dumper crushed Car dead bodies recovered by cutter Photos
लच्छीवाला टोल प्लाजा हादसा - फोटो : अमर उजाला

कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शव कार में फंसे रह गए। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने कार सवार दो लोगों के क्षत विक्षत शव निकाले और आपातकालीन वाहन से जौलीग्रांट भिजवाए।

विज्ञापन
Dehradun Lachhiwala Toll Plaza Accident mining dumper crushed Car dead bodies recovered by cutter Photos
लच्छीवाला टोल प्लाजा हादसा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतकों की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर-15 रायपुर देहरादून और पंकज कुमार निवासी थान गांव थाना थत्यूड़ टिहरी के रूप में हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed