फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mother in law fight with Leopard to save her daughter in law in Rudraprayag Uttarakhand News in Hindi

साहस: बहू को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई सास...घसीटकर ले गया पर नहीं मानी हार, फिर ऐसे बचाई दोनों की जान

Thu, 06 Jul 2023 09:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

जानकी देवी अपनी पुत्रवधु पूनम के साथ घास काट रहीं थी। तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने पूनम देवी पर हमला कर दिया। दोनों चिल्लाए तो गुलदार ने पूनम को छोड़ते हुए जानकी देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए ले जाने लगा।

विज्ञापन
Mother in law fight with Leopard to save her daughter in law in Rudraprayag Uttarakhand News in Hindi
बहु को बचाने के लिए गुलदार से भिडी सास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि के फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी ने गुलदार से भिड़कर अपनी बहू पूनम देवी की जान बचा ली। बुजुर्ग के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं। सीएचसी अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि बहू पूनम भी घायल है, पर उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन

पथरीले रास्ते पर घसीटते हुए ले गया गुलदार

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सते सिंह राणा अपनी पुत्रवधु पूनम देवी पत्नी केशव सिंह के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। दोनों घास काट रही थीं। कुछ दूरी पर अन्य महिलाएं भी थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने पूनम देवी पर हमला कर दिया। यह देख जानकी देवी चिल्लाते हुए गुलदार से भिड़ गईं। इस पर गुलदार ने पूनम को छोड़ दिया और जानकी देवी को घसीट कर ले जाने लगा।

Uttarakhand: गोपीनाथ मंदिर पर मंडरा रहा खतरा! शिवलिंग की जलेरी में हुआ धंसाव, गुंबद भी हो रहा क्षतिग्रस्त

इस पर, पूनम समेत अन्य महिलाएं चिल्लाने लगीं। लेकिन जानकी देवी ने हिम्मत नहीं हारी। एक तरफ गुलदार उन्हें घसीटता हुआ आगे बढ़ रहा था तो दूसरी तरफ उन्होंने गुलदार पर दरांती से हमला शुरू कर दिया, जिससे उसके मुंह पर चोट भी आई। सभी महिलाओं के चिल्लाने और जानकी देवी के हमले से परेशान होकर आखिर गुलदार उन्हें छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में आई ज्यादा चोट

ग्रामीणों ने घायल जानकी और पूनम देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जानकी देवी के सिर पर कई टांके लगाए गए। उनके चेहरे, पीठ और पैरों पर भी गहरे जख्म हैं। सिर के जख्मों को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पूनम देवी की हालत में सुधार है। वह, गुलदार के भय से काफी डरी-सहमी हैं। उधर, रुद्रप्रयाग के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि गुलदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed