{"_id":"5e2467068ebc3e7d65412150","slug":"mother-and-son-killed-due-to-angithi-gas-suffocation-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: ठंड से बचने को जलाई थी अंगीठी, गैस में दम घुटने से मां-बेटे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: ठंड से बचने को जलाई थी अंगीठी, गैस में दम घुटने से मां-बेटे की मौत
Sun, 19 Jan 2020 07:57 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
नैनीताल शहर के पास गेठिया पड़ाव में अंगीठी की गैस में दम घुटने से मां बेटे की मौत हो गई। परिवार ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र सुनील विश्वास निवासी दिनेशपुर अपने परिवार के साथ नैनीताल के गेठिया पड़ाव में पिछले चार माह से रह रहा था।
विज्ञापन
यहां वह एक व्यावसायिक भवन की चौकीदारी करता है। शनिवार रात राजू, उनकी पत्नी सारिका (22) और दो वर्षीय बेटे अंश के साथ कमरे में सोया था। रविवार तड़के राजू की नींद खुली तो उसने सारिका और बेटे को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों अचेत पड़े रहे। यह देखकर राजू घबरा गया।
विज्ञापन
उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। लोगों की मदद से दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
तल्लीताल नैनीताल के एसओ विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेहता के अनुसार कोयले की गैस के कारण राजू की पत्नी और बेटे की मौत हुई है। राजू का पांच साल का बेटा इस दौरान उनके साथ नहीं था। उसे उन्होंने पैतृक घर में छोड़ा था।