फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mother and daughter crush in car accident

मां-बेटी को रौंदने के बाद पेड़ से टकराई कार

Mon, 14 Oct 2013 08:15 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Mon, 14 Oct 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter crush in car accident

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर समरफील्ड स्कूल के समीप तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एटनबाग निवासी शिल्पी (24) पत्नी दिनेश और उनकी तीन वर्षीय पुत्री एंजिल को रौंद दिया।

विज्ञापन


इसके बाद कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार अस्पताल रोड विकासनगर निवासी सुरेंद्र वर्मा (55) और उनकी पत्नी लक्ष्मी भी घायल हो गई।

बस के इंतजार में खड़ी थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढे़ छह बजे शिल्पी स्कूल जाने के लिए बस के इंतजार में बेटी के साथ सड़क किनारे खड़ी थी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान हरबर्टपुर की ओर से आ रही कार ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार सड़क किनारे खडे़ पेड़ से टकरा गई।

लेहमन अस्पताल में भर्ती
इससे शिल्पी उसकी बेटी एंजिल और कार में सवार सुरेंद्र वर्मा, उनकी पत्नी लक्ष्मी घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद शिल्पी और एंजिल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर योगेश पांडेय ने कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed