फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Most of the roads in Mussoorie are in bad condition.

Dehradun News: सड़कों के गड्ढों का नहीं हो रहा समाधान, लोग परेशान

Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Most of the roads in Mussoorie are in bad condition.
Iनगर पालिका और लोनिवि की अधिकतर सड़कों का गड्ढों से बुरा हाल
विज्ञापन

I

I
I

Iसड़कें गुड्ढा मुक्त नहीं होने से लोगों में बढ़ रहा आक्रोशI

मसूरी में अधिकतर सड़कों के बुरे हाल हैं। सड़कों के गड्ढे लोगों को दर्द दे रहे हैं। मसूरी-दुधली-क्लाउंड एंड-सिद्वपीठ भद्रराज मंदिर मार्ग और हाथी पांव मार्ग सहित कई सड़कों पर आवाजाही करने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग सड़कों के गड्ढे नहीं भर पा रहे हैं। गड्ढों का समाधान नहीं होने से आवाजाही करने वाले परेशान हैं और विभागों के प्रति उनका आक्रोश बढ़ रहा है।

मसूरी में दुधली-भद्रराज मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग का रखरखाव नगर पालिका के अधीन है। इस मार्ग का उपयोग श्रद्धालु सिद्वपीठ भगवान भद्रराज मंदिर जाने के लिए करते हैं। सैकड़ों पर्यटक इस मार्ग पर ट्रैकिंग करते हैं। दुधली के ग्रामीणों की आवाजाही भी इसी मार्ग पर निर्भर है। पालिका की उपेक्षा के चलते मार्ग पर अनगिनत गड्ढे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों के चलते दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दुधली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चौहान (निटू) ने बताया कि हाथी पांव-क्लाउंड एंड दुधली के क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करवाए जाने की मांग को लेकर कई बार पालिका से गुहार लगा दी है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का भी अफसरों पर कोई असर नहीं है। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक सड़कों को गुड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अफसरों ने कागजों में ही गड्ढों को भर दिया है। धरातल पर सड़क के गड्ढे लोगों को परेशान कर रहे हैं। नगर पालिका के ईओ राजेश नैथानी ने बताया कि हाथी पांव-दुधली सड़क में कई जगह पुश्ते लगाए गए हैं। सड़क ठीक करने के लिए 40 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। एक सप्ताह के अंदर सड़क के गड्ढे ठीक करने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। वहीं, हाथी पांव मार्ग को ठीक करने के लिए लोनिवि के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही मसूरी की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। कहा कि कई सड़कों को ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed