{"_id":"65e22cb719ee99969306daa4","slug":"most-of-the-patients-arriving-at-the-hospital-are-suffering-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-362026-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वायरल फीवर ने फिर से दी दस्तक, बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वायरल फीवर ने फिर से दी दस्तक, बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन
I- उप जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 200 मरीज
I
I- बदलते मौसम के कारण बढ़ रहे है संक्रमण के मामलेI
मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। अस्पताल में सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम के लक्षण वाले पहुंच रहे हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है नमी और तापमान में बढ़ोत्तरी से बैक्टरिया और वायरस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है। दिन में धूप और सुबह- शाम ठंड के चलते खानपान और दिनचर्या में लापरवाही बरतने से लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
शुक्रवार को उप जिला अस्पताल विकासनगर में सामान्य और बाल रोग चिकित्सा की ओपीडी में 400 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षण थे। परीक्षण के बाद 203 मरीज वायरल फीवर से ग्रस्त पाए गए। इनमें एक से 10 साल के 50 बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने बताया कि बीते एक सप्ताह से ओपीडी में रोजाना करीब 200 मरीज वायरल फीवर से ग्रस्त मिले रहे हैं।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएस चौहान ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बीच-बीच में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी हुई है। बताया कि दिन में धूप के बीच ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसा मौसम बैक्टरिया और वायरस के पनपने के लिए अनुकूल होता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई लोग अब गर्म कपड़े नहीं पहन रहे है। जबकि सुबह और शाम ठंड है। कुछ लोग दिन में फ्रिज के पानी का सेवन भी करने लगे हैं। लोगों ने शीतल पेय पदार्थ पीना और आईसक्रीम आदि भी खाना शुरू कर दिया है। बताया कि बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या में लापरवाही के चलते लोग ऊपरी श्वसन तंत्र के संक्रमण की चपेट में आ जाते है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू राणा ने बताया कि बच्चों के मामले में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम और फास्ट फूड के सेवन से भी बचना है।