फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist Season: Police administration made a traffic plan to get rid of jam in Dehradun Mussoorie

Tourist Season: मसूरी-देहरादून आ रहे हैं तो जान लीजिए अब ये नया ट्रैफिक प्लान, 30 जून तक रहेगा लागू

Mon, 10 Apr 2023 02:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2023 02:57 PM IST
सार

पर्यटन सीजन को देखते हुए एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है। वीकेंड पर खासतौर से पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में इस बार पुलिस पहले से ही हर मोर्चे पर खुद को तैयार रखना चाहती है। 

विज्ञापन
Tourist Season: Police administration made a traffic plan to get rid of jam in Dehradun Mussoorie
वीकेंड पर उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन सीजन में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यातायात प्लान बनाया है। इसके तहत, शहर के अधिकांश मार्ग वन-वे रहेंगे। यह प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इसके तहत देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा। देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां जेपी बैंड से दाहिनी ओर जाएंगी। देहरादून से चार दुकान, लाल टिब्बा, पिक्चर पैलेस की तरफ जाना यातायात किंगक्रेग से दाहिनी ओर बड़ा मोड़ होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

 

वाहनों को गज्जी बैंड से देहरादून भेजा जाएगा
देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट की ओर जाने वाला यातायात वन-वे होकर काला चौक होते हुए निकलेगा। कैंपटी फॉल से आने वाला यातायात जीरो प्वाइंट, लाइब्रेरी चौक होते हुए देहरादून की तरफ जाएगा। अगर मसूरी में ट्रैफिक ज्यादा होगा तो कैंपटी फॉल से आने वाली गाड़ियों को वाया हाथी पांव होते हुए गज्जी बैंड से देहरादून भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरकला रोड से होते हुए देहरादून जाना पड़ेगा
पिक्चर पैलेस से मालरोड की तरफ आने वाला यातायात को कैमल बैक से वन-वे करके लाइब्रेरी भेजा जाएगा। लाल टिब्बा, चार दुकान की तरफ से आने वाली गाड़ियों को वन-वे करके फरकला रोड से होते हुए देहरादून जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय स्थापना के कड़े होंगे मानक, सरकार कर रही नीति 2015 में बदलाव

दो क्रेन और सीपीयू की दो टीमें रहेंगी तैनात
सीओ ने बताया कि मसूरी के लिए दो क्रेन की व्यवस्था की गई। साथ ही सीपीयू की दो टीमें भी तैनात रहेंगी जो यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखेंगी। यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शहर के सभी संगठनों से बात की गई और सुझाव लिए गए हैं। पर्यटन सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed