{"_id":"5e79f7c98ebc3e768d063612","slug":"mortar-bomb-full-of-ammunition-found-into-river-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नदी में बारूद से भरा मोर्टार मिलने से सनसनी, बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नदी में बारूद से भरा मोर्टार मिलने से सनसनी, बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा
Tue, 24 Mar 2020 05:37 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 24 Mar 2020 05:37 PM IST
सार
- प्रेमनगर में सूखी नदी में मिला मिस फायर मोर्टार, बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद कब्जे में लिया
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में प्रेमनगर में सूखी नदी में मंगलवार सुबह बारूद से भरा मोर्टार मिलने से सनसनी फैल गई। बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस का दावा हैं कि ये मिस फायर मोर्टार हैं।
विज्ञापन
आशंका है कि कोई कबाड़ी उसे नदी में फेंक गया है। प्रेमनगर में नंदा की पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह बस्ती का एक युवक नदी में गया था। नदी में मोर्टार पड़ा देखकर घबरा गया। शोर सुनकर काफी लोग वहां आ गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने आसपास से लोगों को हटा दिया। पुलिस के बुलावे पर पहुंची बीडीएस (बम डिपोजल स्कवायड) की टीम ने जांच के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने मोर्टार मिसफायर सेल बताया है।
विज्ञापन
एसओ रौतेला ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा हैं कि मिसफायर मोर्टार सेल को कोई कबाड़ी फायरिंग रेंज से उठाकर लाया होगा, जो बाद मेंउसे नदी में फेंक गया। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।