फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than three weeks have passed since the incident of

Dehradun News: तीन हफ्ते बाद भी न पेड़ हटा न बन पाई डीएवी की दीवार

Wed, 15 Nov 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
More than three weeks have passed since the incident of
I-डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई थी युवती की मौतI
विज्ञापन




-21 दिनों में छात्रों की मांग पूरा करने का प्रबंध तंत्र ने दिया था आश्वासन

डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई युवती की मौत की घटना को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन घटना स्थल से न पेड़ को हटाया गया और न ही दीवार का निर्माण किया गया। जबकि महाविद्यालय के प्रबंध तंत्र और छात्र संघर्ष समिति की हुई बैठक में 21 दिनों के भीतर दीवार का निर्माण करने का आश्वासन दिया था।





बीती 19 अक्तूबर की देर रात दीवार गिरने से सुष्मिता तोमर की मौत के बाद छात्र प्राचार्य के इस्तीफे समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसके तीन दिन बाद आंदोलन कर रहे छात्रों से जांच समिति के सदस्य एके नारंग व प्रो. आरके मेहता ने विस्तार से वार्ता की थी। उन्होंने आश्वासन देते हुए छात्र संघर्ष समिति के सभी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही थी। वहीं, घटना के 12 दिन बाद कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. केआर जैन ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन फिर भी दीवार का निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन




Iजांच समिति की रिपोर्ट मिल गई है। सिर्फ वन विभाग की अनुमति का इंतजार हो रहा था। वह भी एक-दो दिन में मिल जाएगी। त्योहार के चलते दीवार निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जल्द ही दीवार का काम शुरू किया जाएगा। महाविद्यालय की अन्य दीवारों व भवनों का भी सर्वे कराया जाएगा। -प्रो. डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेजI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed