{"_id":"64c2cafe62cb8d581b0c54f7","slug":"more-than-three-crores-grabbed-in-the-name-of-getting-land-dehradun-news-c-5-drn1037-210275-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे तीन करोड़ से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे तीन करोड़ से अधिक
विज्ञापन
थाना नेहरू कॉलोनी में जमीन दिलाने के नाम पर 3.83 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि इस संबंध में हेमल रावत व जसवंत रावत ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अजबपुर कला में एक जमीन को लेकर 11.30 करोड़ रुपये में रेसकोर्स निवासी प्रीत महेन्द्र सिंह से उनका सौदा हुआ था। दीपक गोयल नाम के व्यक्ति ने उन दोनों के बीच अनुबंध कराया था। अनुबंध के दौरान उन्होंने प्रीत महेन्द्र सिंह को तीन करोड़ रुपये दिए थे। इसके बाद उन्होंने 83 लाख रुपये और लिए। यह राशि उसने जमीन की मूल स्वामिनी प्रतिमा प्रसाद के खाते में डलवाई गई थी। उनसे बताया गया था कि जमीन की बिक्री के बाबत प्रतिमा प्रसाद से उनका अनुबंध है। बाद में प्रीत महेंद्र ने प्रतिमा के निधन की बात कहकर विक्रय पत्र बाद में देने की बात कही।
आरोप है कि जब उन्होंने जमीन के अभिलेखों की पड़ताल की तो पता चला कि जून 2021 में ही यह जमीन प्रतिमा के बेटे अश्वरी कुमार के नाम पर दर्ज हो चुकी है और यह भूमि बैंक में गिरवी है। जब उन्होंने इस बारे में अश्वनी कुमार से संपर्क किया तो उसने रजिस्ट्री कराने से इन्कार कर दिया। जब उससे पैसे लौटाने की बात कही तो उसने कहा कि, जिसे पैसे दिए हैं, उससे मांग लो। हेमल रावत ने बताया कि बाद में पता चला कि प्रीत महेंद्र सिंह और अश्वनी कुमार ने मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया है और अब वह न तो पैसे वापस कर रहे हैं और न ही रजिस्ट्री कर रहे हैं। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।