फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than six lakh students will not get jhangore ki kheer in mid-day meal Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: योजना को लगा झटका...अब मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्रों को नहीं मिलेगी झंगोरे की खीर

Sat, 19 Aug 2023 11:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Aug 2023 11:39 AM IST
सार

मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मिड-डे मील में शामिल किए जाने का दावा किया था। सरकारी राशन की दुकानों में मोटा अनाज नहीं मिल रहा है और अब सरकारी स्कूलों को झंगोरा भी नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
More than six lakh students will not get jhangore ki kheer in mid-day meal Uttarakhand news in hindi
मिड-डे-मील (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिड-डे मील में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को मोटा अनाज दिए जाने की योजना को झटका लगा है। इस योजना की आगामी एक सितंबर से शुरुआत कर देहरादून और ऊधमसिंह नगर में स्थित केंद्रीयकृत किचनों को झंगोरा दिया जाना था। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 166 क्विंटल झंगोरे की मांग की थी, लेकिन राज्य सहकारी संघ ने इसकी उपलब्धता पर असमर्थता जता दी है।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने मंडुवा, झंगोरा सहित कुछ अन्य मोटे अनाजों को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मिड-डे मील में शामिल किए जाने का दावा किया था। मालूम हो कि सरकारी राशन की दुकानों में मोटा अनाज नहीं मिल रहा है और अब सरकारी स्कूलों को झंगोरा भी नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


झंगोरा पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीदा जा सका
शिक्षा विभाग ने पीएम पोषण के तहत मोटे अनाज के रूप में झंगोरा उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ को पत्र लिखा था। विभाग के मुताबिक, शुरुआत दो केंद्रीयकृत किचनों के बाद राज्य के भी छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को झंगोरा उपलब्ध कराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: भारी बारिश से गायक नेहा कक्कड़ के घर की गली में भरा पांच फीट पानी, तैर रहे वाहन, तस्वीरें

स्कूलों में बच्चों को इसकी खीर खिलाई जाती, लेकिन उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की ओर से विभाग को लिखे पत्र में कहा गया है, वर्ष 2022-23 में शासन के निर्देश पर मंडुवे की खरीद पर विशेष ध्यान दिया गया था। इस कारण झंगोरा पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीदा जा सका है। वर्तमान में राज्य सहकारी संघ के पास झंगोरा उपलब्ध नहीं है। सहकारी संघ इसे केंद्रीयकृत किचनों को उपलब्ध कराने में असमर्थ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed