फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 131 connections were cut, revenue of Rs 39 lakh was collected

Dehradun News: 131 से ज्यादा काटे कनेक्शन, 39 लाख रुपये का राजस्व वसूला

Thu, 27 Mar 2025 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
More than 131 connections were cut, revenue of Rs 39 lakh was collected
- विकासनगर-हरबर्टपुर में ऊर्जा निगम की कार्रवाई जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। बिजली बिल बकायेदारों के विरुद्ध की जा रही ऊर्जा निगम की कार्रवाई जारी है। विकासनगर व हरबर्टपुर उप खंड क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में 131 कनेक्शन काट दिए गए। इसके अलावा बकाया बिलों के रूप में 39 लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई।

विकासनगर उपखंड अधिकारी अरशद अली के नेतृत्व में क्षेत्र के जीवनगढ़, नवाबगढ़, बरोटीवाला, भीमावाला, मेंहूवाला में विद्युत बिल बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान बड़े बकायेदारों के 66 कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही चार लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई। वहीं, हरबर्टपुर उप खंड अधिकारी विकास भारती के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 65 उपभोक्ताओं के बिजली संयोजन रद्द कर दिए गए। इसके अलावा बकाया बिलों के भुगतान के रूप में 35 लाख के राजस्व की वसूली की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता बारू चौहान, विपिन कोठियाल, केशर सिंह चौहान, धीरज, सुरेंद्र, धनवीर, जगदीश, शकील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed