फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Moradabad Railway Division: Shopkeeper License will be cancel for over rating on railway station

अब खैर नहीं: रेलवे स्टेशनों पर ओवर रेटिंग की तो लाइसेंस होगा निरस्त, सामान के साथ बिल देना जरूरी

Sun, 31 Jul 2022 02:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Jul 2022 02:00 AM IST
सार

रेलवे स्टेशनों पर ओवररेटिंग की शिकातयों के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर देहरादून रेलवे स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Moradabad Railway Division: Shopkeeper License will be cancel for over rating on railway station
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून, रुड़की, हरिद्वार समेत मुरादाबाद मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से ओवररेटिंग करने वाले दुकानदारों, वेंडरों की अब खैर नहीं है। कई यात्रियों की ओर से रेलवे अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सभी मुख्य वाणिज्य निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाने के साथ ही ऐसे वेंडरों, दुकानदारों को चिह्नित करें जो यात्रियों को निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान बेच रहे हैं। ऐसे वेंडरों व दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर ओवररेटिंग की शिकातयों के बाद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर देहरादून रेलवे स्टेशन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ओवररेटिंग को लेकर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है और वेंडरों व दुकानदारों को भी निर्धारित मूल्य पर ही सामान बेचने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन


अच्छी खबर: एक अगस्त से हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेंगी दो पैसेंजर ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि सभी दुकानों पर निर्धारित मूल्य पर ही सामान बेचने व खरीदने को लेकर नोटिस चस्पा किए गए हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की जा रही है कि कोई भी दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक पर सामान बेचता है तो इसकी रेलवे अधिकारियों से तत्काल शिकायत करें।

सामान के साथ बिल देना जरूरी
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे यात्रियों को सामान देने के बाद बिल जरूर मुहैया कराएं। बिल नहीं देने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में रेलवे स्टेशन पर लगे पब्लिक एडमिन सिस्टम के जरिये यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed