फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two passenger trains will run between Haridwar and Rishikesh

अच्छी खबर: एक अगस्त से हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच चलेंगी दो पैसेंजर ट्रेन, ये रहेगा शेड्यूल

Sat, 30 Jul 2022 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 04:55 PM IST
सार

आगामी 1 अगस्त से हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी। अब हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच ट्रेन रोजाना चलेंगी और दिन में दो बार ऋषिकेश का सफर करेंगी।

विज्ञापन
Two passenger trains will run between Haridwar and Rishikesh
ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

धर्मनगरी हरिद्वार से योग नगरी के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। पहली बार हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेन का संचालन हरिद्वार से एक अगस्त से शुरू किया जाएगा। जिसका टाइम टेबल जारी किया गया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुुताबिक आगामी 1 अगस्त से हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी। अब हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच ट्रेन रोजाना चलेंगी और दिन में दो बार ऋषिकेश का सफर करेंगी। इससे पहले कुंभ मेले में अस्थायी तौर पर हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच ट्रेन का संचालन होता था।
विज्ञापन


हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ट्रेन सुबह 5:10 बजे और सुबह 10:35 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होंगी। दोनों ट्रेन 6:15 बजे और 11:40 बजे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं ऋषिकेश से पैसेंजर ट्रेन सुबह 7:50 बजे चलकर 8:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन भी एक अगस्त से संचालित होंगी। वहीं दूसरी ट्रेन ऋषिकेश से शाम 6:25 बजे चलेगी और हरिद्वार शाम 7:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन दो अगस्त से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed