फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon Rain Alert in uttarakhand Landslide Continue

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन से पहाड़ी दरकी, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Tue, 18 Sep 2018 10:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Rain Alert in uttarakhand Landslide Continue
rain in dehradun

प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बुध्वार को बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। दिन में दो से तीन दौर की बारिश होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ चुका है। सितंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास मानसून की विदाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके एक-दो दौर तेज बौछारों के संभव हैं। 

विज्ञापन

दरकी पहाड़ी, हाईवे आठ घंटे रहा बंद

Monsoon Rain Alert in uttarakhand Landslide Continue
landslide

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सौड़ी के समीप अंधेरगढ़ी में एकाएक पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई और देखते ही देखते यहां भारी मात्रा में बोल्डर व मलबे का ढेर लग गया। पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण हाईवे आठ घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध रहा।

इस दौरान हाईवे के दोनों ओर लगी वाहनों की कतार से सवारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार को पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण पूर्वाह्न 11 बजे सौड़ी के समीप हाईवे बंद हो गया। बमुश्किल पंद्रह मिनट में सड़क पर इतना मलबा एकत्रित हो गया कि वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

हाईवे के बंद होने से यहां दोनों तरफ एक किमी से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लगी रही।  मौके पर भोजन, चाय-पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के अभाव में वाहनों में बैठी सवारियों को खासा परेशान होना पड़ा।

Monsoon Rain Alert in uttarakhand Landslide Continue
landslide

एनएच द्वारा मलबा सफाई कर यातायात बहाल करने के प्रयास किए गए, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर गिर रहे मलबे के कारण परेशानी बढ़ती रही। इस दौरान यात्रियों ने एनएच पर सुस्त गति से कार्य करने का आरोप लगाया।

अशोक सेमवाल, राजेंद्र सिंह, कर्मजीत कुमार आदि ने बताया कि हाईवे बंद हुए आठ घंटे से अधिक समय बीत गया, लेकिन एनएच द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक हाईवे बंद था। इधर, एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ी से रुक-रुककर गिर रहे मलबे व बोल्डरों के कारण मलबा सफाई में दिक्कत आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed