फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   monsoon comes in uttarakhand

धीमे मानसून ने पकड़ी बुलेट की रफ्तार, पहुंचा उत्तराखंड

Wed, 22 Jun 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Jun 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
monsoon comes in uttarakhand
rain in dehradun - फोटो : amar ujala

शुरुआत से ही धीमी चाल से चल रहे मानसून ने मंगलवार को उत्तराखंड में दस्तक दे दी। दिन भर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने इसकी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


पहले मौसम विज्ञानियों ने मानसून की रफ्तार को देखते हुए जून के अंतिम सप्ताह तक राज्य में मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी। गत वर्ष के मुकाबले इस साल बुलेट ट्रेन की रफ्तार से तीन दिन पहले ही मानसून पहुंच गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के कुछ हिस्सों को छोड़कर मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की पहली बारिश हुई। राजधानी दून में 23.6 मिमी, पंतनगर में 19.2 मिमी, मुक्तेश्वर में 1.3 मिमी और नई टिहरी में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बिहार तक पहुंचने में मानसून की चाल काफी धीमी थी। लिहाजा इस साल मानसून देरी से आने की संभावनाएं भी तेज हो रही थीं। लेकिन मंगलवार को अचानक बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार से मानसून प्रदेश में पहुंच गया है। प्रदेश सरकार को भी मानसून के आने की जानकारी दे दी गई है। गत वर्ष प्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।

आकाशीय बिजली से शहर की बत्ती गुल 

monsoon comes in uttarakhand
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

आसमान में बिजली चमकने से शहर के बड़े हिस्से में बत्ती गुल हो गई। तेज बरसात ने भी बिजली को झटका दिया। कई क्षेत्रों में सुबह गुल हुई बिजली बहाल करने में देर शाम तक का वक्त लग गया।

मंगलवार सुबह 11 बजे तेज बारिश के साथ जैसे ही आकाशीय बिजली चमकी, विद्युत वितरण खंड (दक्षिण) के अंतर्गत बसंत विहार में काली मंदिर के समीप स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिससे वसंत विहार, सीमाद्वार, शास्त्री नगर खाला, लवली मार्केट, उम्मेदपुर समेत आसपास के बड़े क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।

बारिश थमने के बाद शट डाउन लेकर पावर कारपोरेशन के इंजीनियर व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कार्य शुरू किया। देर शाम तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं किया जा सका था। घंटों बिजली गुल रहने से बढ़ी समस्या के मद्देनजर कारपोरेशन ने विकल्प के तौर पर 400 केवीए के ट्राली ट्रांसफार्मर को लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु की।

इसी तरह बारिश के कारण विद्युत वितरण खंड (दक्षिण) के अंतर्गत एफआरआई परिसर में 11 केवी की लाइन पर सुबह 10 बजे पेड़ गिर गया। कारपोरेशन कर्मियों ने पेड़ हटाकर दोपहर करीब 2.50 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु किया। कारपोरेशन के प्रवक्ता एवं डाइरेक्टर (एचआर) पीसी ध्यानी ने बताया कि बारिश थमते ही फील्ड में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया था।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed