{"_id":"41076b2502f6801970c0ae48aaeafd64","slug":"monsoon-break-the-car-business-after-the-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार कारोबार पर मानसून का ‘ब्रेक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार कारोबार पर मानसून का ‘ब्रेक’
देहरादून/प्रवेश कुमारी
Updated Mon, 05 Aug 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
आपदा के बाद मानसून ने बाजार की हालत खराब कर दी है। आटोमोबाइल इंडस्ट्री की बात करें तो स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बिक्री में तकरीबन 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
टाटा सूमो, रिनाल्ट डस्टर समेत तमाम एसयूवी का यही हाल है। वहीं प्रीमियम सेगमेंट की कारों का मार्केट भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है।
अब सभी कारोबारियों की नजर त्योहारी सीजन पर लगी है। इनका कहना है कि पूरी इंडस्ट्री डाउन चल रही है। अब त्योहारों से ही उम्मीद है। अच्छी बुकिंग की आशा है।
विज्ञापन
पहाड़ में एसयूवी की सबसे ज्यादा डिमांड
भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पहाड़ में सबसे ज्यादा डिमांड एसयूवी की ही है। यहां की अर्थव्यवस्था ही चारधाम के ऊपर आधारित है। लेकिन इस बार आपदा के बाद यात्रा का कुछ अता-पता न होने से इनका मार्केट एकदम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
50 प्रतिशत का पड़ा असर
केदारघाटी की तबाही के बाद मानसून के सीजन की वजह से कारोबार डाउन है। पहले हर माह 30 से अधिक एसयूवी निकाल रहे थे। अब यह आंकड़ा तकरीबन 15-16 पर अटक गया है। 50 प्रतिशत का असर है। त्योहार में संभलने के आसार हैं।
-राघव ओबराय, टाटा मोटर्स
यहां भी 5-10 फीसदी स्लोडाउन
आपदा की वजह से प्रीमियम सेगमेंट की कारों पर असर नहीं है, लेकिन मानसून की वजह से जरूर डाउन चल रहा है। पूरी आटोमोबाइल इंडस्ट्री में स्लो डाउन है। अपनी बात करें तो पांच से 10 फीसदी तक का असर कारोबार पर पड़ा है।
-प्रवीण, फाक्स वैगन