फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2019 will take Speed from 24 july heavy rainfall alert in uttarakhand 

उत्तराखंड में 24 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, छह जिलों में भारी बारिश की संभावना

Mon, 22 Jul 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 will take Speed from 24 july heavy rainfall alert in uttarakhand 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में 24 जुलाई से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा। ज्यादातर क्षेत्रों में 24 और 25 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन


विशेषकर नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और पौड़ी जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज दून समेत आस-पास के इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। कई क्षेत्रों में चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


रविवार को राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में रविवार को दिनभर मौसम के कई रूप देखने को मिले। सुबह जहां ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई, वहीं दोपहर बाद तेज धूप खिली। शाम को फिर मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन दिनों मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। बादल, धूप, बारिश, हवाएं, नमी मौसम में इन दिनों सब कुछ है। रविवार को इसका एक नजारा देखने को मिला। सुबह से ज्यादातर इलाकों में बारिश होती रही।

कुछ देर तेज बारिश के बाद करीब दो घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद मौसम ने करवट बदली और अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिलने लगी। शाम तक तेज धूप खिली रहने से गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। शाम होते ही एक बार फिर तेज हवाएं चलने और आसमान बादलों से घिरने लगा। दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed