फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2019 Return from Uttarakhand Cold weather will increase from next week

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से विदा हुआ मानसून, अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंड, कोहरे और पाले के भी आसार

Fri, 11 Oct 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 Return from Uttarakhand Cold weather will increase from next week
ठंड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के हालात अनुकूल बने हुए हैं।  

विज्ञापन


मानसून की देश के कुछ हिस्सों से बुधवार को विदाई शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मानसून गुरदासपुर, चंडीगढ़, हरिद्वार, बहराइच, सुल्तानपुर, ओरई, सवाई माधोपुर और जालौर होते हुए गुजर रहा है।

विज्ञापन

अगले हफ्ते से कोहरे और पाले की हो सकती है शुरुआत

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वैसे भी प्रदेश में मानसून की विदाई के लिए अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में शनिवार तक प्रदेश से मानसून के विदा हो सकता है।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले हफ्ते से ठंड बढ़ने के आसार हैं। विशेषकर सुबह और शाम के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है। इससे सुबह-शाम मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। अंतिम सप्ताह से कुछ इलाकों में कोहरे और पाले की शुरूआत भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed