फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monitoring of Kedarnath Yatra this time directly from Prime Ministers Office, PM will watch live broadcast

उत्तराखंड : इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग, पीएम देखेंगे सीधा प्रसारण

Sun, 24 Apr 2022 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनय बहुगुणा, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 04:35 AM IST
सार

केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच लगाए गए 10 आधुनिक कैमरे। व्यवस्थाओं पर रहेगी पीएमओ की नजर। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी  कार्यालय भी होंगे लिंक। रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से होगा संपर्क।

विज्ञापन
Monitoring of Kedarnath Yatra this time directly from Prime Ministers Office, PM will watch live broadcast
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा की मॉनीटरिंग इस बार सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से होगी। खुद प्रधानमंत्री अपने कार्यालय से यात्रा का लाइव प्रसारण देखेंगे। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिलाधिकारी भी अपने कार्यालय से यात्रा व्यवस्थाओं का आंखों देखा हाल जान सकेंगे।

विज्ञापन


केदारनाथ से रुद्रप्रयाग और देहरादून से पीएमओ को इंटीग्रेटेड नेटवर्क से लिंक किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री कार्यालय से केदारनाथ यात्रा को लाइव देखा जाएगा।
विज्ञापन


इस बार बाबा केदार की यात्रा को स्वयं पीएम मोदी अपने कार्यालय से देखेंगे। यात्रा के लाइव प्रसारण और मॉनीटरिंग के लिए स्वान और एनआईसी ने केदारनाथ से सोनप्रयाग के बीच 10 हाई फ्रीक्वेंसी आईपी कैमरा लगाए हैं। इन कैमरा के जरिये पूरे केदारनाथ सहित 17 किमी पैदल रास्ते के हर हिस्से पर नजर रखी जाएगी। सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी कार्यालय को रेडियो फ्रीक्वेंसी से लिंक किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कार्यालय और यात्रा कंट्रोल रूम में लगी एलईडी के माध्यम से केदारनाथ यात्रा पर नजर रखी जा सकेगी। वहीं, जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग से सचिवालय को इंटीग्रेटेड नेटवर्क और पीएमओ कार्यालय को एनआईसी इंटीग्रेड से लिंक कर यात्रा को लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो व ऑडियो कॉलिंग से संवाद होगा।

ड्रोन कैमरे से मोदी ले चुके जायजा
केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत हो रहे कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रोन कैमरा के जरिये लाइव निरीक्षण कर चुके हैं। वर्ष 2018 और 2019 में मोदी ने ड्रोन कैमरे के जरिये शंकराचार्य समाधिस्थल, सरस्वती नदी पर निर्मित आस्था पथ और मंदिर परिसर के विस्तार कार्यों का ड्रोन कैमरा से निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्य सचिव उत्पल कुमार से बातचीत करते हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली थी।


केदारनाथ यात्रा को पीएमओ कार्यालय से भी लाइव देखा जा सकेगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। आईपी कैमरा चिह्नित स्थानों पर स्थापित कर दिए गए हैं। साथ ही सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग, देहरादून और पीएमओ कार्यालय को लिंक करने की प्रक्रिया चल रही है।
 -नीरज वशिष्ठ, सीनियर इंजीनियर, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed