फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Money was not withdrawn and was deducted from the account

Dehradun News: एटीएम से पैसे निकले नहीं पर खाते से कटते गए

Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Money was not withdrawn and was deducted from the account
एक उपभोक्ता ने एटीएम कार्ड से दो बार 10-10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। हैरानी तब हुई जब बिना रुपये निकाले ही उनके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। बैंक में संपर्क किया और एटीएम का सीसीटीवी फुटेज खंगालने का अनुरोध किया, लेकिन बैंक ने उनकी हर मांग को टाल दिया। इस मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सेवा में कोताही को दोषी ठहराया है। आयोग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र खरे की पीठ ने बैंक को 45 दिनों के भीतर 20 हजार रुपये की राशि लौटाने का निर्देश दिया है। साथ ही बैंक को मार्च 2022 से प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से हर्जाना भी देने का आदेश दिया है। यह मुआवजा अंतिम भुगतान की तारीख तक देय होगा। यह राशि करीब सवा लाख रुपये बनती है। आयोग ने सेवा में कमी के लिए पांच हजार रुपये का मुकदमा खर्च भी उपभोक्ता को देने का निर्देश दिया है। यह मामला गुरवंत सिंह नामक उपभोक्ता ने दायर किया गया था, जिनका एसबीआई की जाखन शाखा में बचत खाता है। गुरवंत के अनुसार, उन्होंने 23 फरवरी 2022 को राजपुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन मशीन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने तीन बार प्रयास किया, लेकिन हर बार रुपये नहीं निकले।। अगली तीन मार्च को उनके एसबीआई खाते से 10 हजार रुपये और फिर चार मार्च को 10 हजार डेबिट हो गए। इन दोनों कटौती का संदर्भ 23 फरवरी 2022 की एटीएम निकासी से जोड़ा गया था। आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक के 27 मई 2011 के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि शिकायत प्राप्त होने के सात कार्य दिवसों के भीतर उसका निवारण न होने पर प्रतिदिन 100 रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed