फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Money not paid by taking goods worth Rs 24 lakh, case filed

24 लाख रुपए का सामान लेकर नहीं चुकाया पैसा, मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Money not paid by taking goods worth Rs 24 lakh, case filed
देहरादून। एक ठग ने कारोबारी को 24 लाख रुपये का चूना लगा दिया। उसने कारोबारी से सामान उधार लिया था। कारोबारी की शिकायत पर अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में विनीत गुप्ता निवासी मालवीय रोड ने एसएसपी से शिकायत की थी। विनीत का कहना है कि उनकी अग्रोहा ट्रेड लिंक्स नाम से आढ़त बाजार में दुकान है। इसके अलावा उनका सहारनपुर में एक गाड़ियों का शोरूम है। पिछले दिनों वह अपने शोरूम पर गए थे। वहां उनकी मुलाकात राकेश त्यागी निवासी नंदा की चौकी से हुई। राकेश त्यागी ने उनसे कहा कि वह क्षेत्र में एक हॉस्टल बना रहा है। इसके लिए उसे टाइलों की जरूरत है। शुरुआत में राकेश त्यागी ने नगद भुगतान किया, लेकिन धीरे-धीरे उधार करते रहे। यह उधार लगभग 24 लाख रुपये हो गया। गुप्ता ने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि अब वह जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में राकेश त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed