फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monal Cup: Secretariat A and Panthers won the matches

मोनाल कप : सचिवालय ए और पैंथर्स ने जीते मैच

Tue, 02 Dec 2025 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Monal Cup: Secretariat A and Panthers won the matches
रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मोनाल कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बेस्ट ख
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट मोनाल कप-2025 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने अपने-अपने मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि सचिवालय ए के सागर कुमार और पैंथर्स के प्रमोद नेगी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में दिन का पहला मैच सचिवालय ए और सुपर किंग्स के बीच खेला गया। सचिवालय ए ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। टीम के लिए सागर कुमार ने शानदार 95 रनों का योगदान दिया। सुपर किंग्स के लिए नवीन रावत ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवरों में 82 रन पर सिमट गई और 115 रनों से मैच हार गई। सचिवालय ए के लिए आशुतोष विमल, राहुल जेटली और सागर ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

वहीं दिन का दूसरा मैच ईगल्स व पैंथर्स के बीच खेला गया। ईगल्स की टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सिर्फ भूपेंद्र बिष्ट ने शानदार 62 रन बनाए। जबकि पैंथर्स के लिए विकास नेगी ने पांच खिलाड़ियों को अपनी धारदार गेंदबाजी से चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय पैंथर्स की टीम ने 14.5 ओवरों में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के प्रमोद नेगी ने 67 रन बनाए और पैंथर ने यह मैच छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed