फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   molestation case on harak singh

हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा

Wed, 26 Feb 2014 10:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून/नई दिल्ली
अमर उजाला, देहरादून/नई दिल्ली Updated Wed, 26 Feb 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
molestation case on harak singh

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि मंत्री ने उसे सरकारी वकील बनवाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’
विज्ञापन


इसी सिलसिले में वह मंत्री से मिलने उनके घर ग्रीन पार्क गई थी। पुलिस के अनुसार युवती को मंत्री ने नहीं बुलाया था, वह खुद उनसे मिलने गई थी।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना है कि घटना वाले दिन वह जब रावत के घर पहुंची, वहां कुछ और भी मिलने वाले लोग थे। उनके चले जाने के बाद उसने रावत के घर खाना भी खाया था।

पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

पुलिस के अनुसार घटना से करीब दो से तीन महीने पहले से मंत्री को वह जानती थी। किसी परिचित के जरिए उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों की कई बार मुलाकात हुई थी।

हरक सिंह ने कहा, लड़की ब्लैकमेल कर रही थी

molestation case on harak singh

उत्तराखंड सरकार के मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। किसी साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्हें 5-6 महीने पहले भी इस मामले में ब्लैकमेल किया जा रहा था।

पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

जिसकी जानकारी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्घू को दी थी। उनका कहना है कि लड़की खनन का पट्टा चाहती थी जिसके लिए दबाव बना रही थी।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

लड़की उनके पास मेरठ के नेता तारा चंद शास्त्री का सिफारिश लेकर आई थी। इस सिलसिले में उसने एक बार देहरादून के मधुबल होटल में मुलाकात भी की थी।

पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार

उसने कई बार फोन करके भी दबाव बनाना चाहा। बात न बनने पर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लड़की की ओर से किसी हरेन्द्र नाम के व्यक्ति ने भी संपर्क कर मोटी रकम की मांग की।

पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा

पूरे मामले की जानकारी तभी पुलिस को दी गई थी। कई महीने शांत रहने और उद्देश्य पूरा नहीं होने के बाद साजिशन उन्हें फंसाया जा रहा है।

गैर जमानती है छेड़छाड़ की धारा

molestation case on harak singh

हरक सिंह रावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 354 छेड़छाड़ की धारा है, जो कि अब गैर जमानती है लेकिन 506 जमानती धारा है।

354 के तहत जुर्म साबित होने पर दो वर्ष या उससे अधिक और जुर्माना में से एक या फिर दोनों धाराओं में सजा का प्रावधान है।

हाल में कानून में किए गए संशोधन में 354 को गैर-जमानती बना दिया गया था। इससे पहले ये धारा जमानती थी।

युवती के बयान के बाद मामला दर्ज

molestation case on harak singh
कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले युवती को बयान के लिए सफदरजंग थाने बुलाया गया था।

पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’

युवती मंगलवार दोपहर को थाने में पहुंची थी। युवती सफदरजंग एंक्लेव थाने में करीब आधा घंटे रही। इस दौरान पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए।

पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना

थाने के बाहर मीडियाकर्मियों ने युवती से बात करने की कोशिश की। लेकिन उसने कहा कि वह जल्द ही मीडिया के सामने आएगी और उसके साथ हुई घटना की विस्तार से जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed