छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और पीड़ित युवती की पहली मुलाकात देहरादून में हुई थी।
पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा
जुलाई-अगस्त का महीना था। युवती ने फोन कर मंत्री से मिलने का समय लिया था। यहीं पर युवती को उत्तराखंड में सरकारी वकील बनवाने का आश्वासन भी दिया गया था।
पढ़ें, गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी
वहीं मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनसे जुडे़ लोगों की दिल्ली में सक्रियता बढ़ गई है। कैबिनेट मंत्री के लोगों ने दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क साधा है।
हरक सिंह को दिल्ली बुला सकती है पुलिस
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही पूछताछ या फिर बयान लेने के लिए हरक सिंह रावत को बुला सकती है।
पढ़ें, हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा
कानून के मुताबिक कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी भी संभव है। हालांकि अभी तक पीड़ित युवती के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट के सामने बयान नहीं हुए हैं।
पढ़ें, 'मोदी की चाय' से कोई मालामाल तो कोई बेहाल
युवती को बुधवार को बयान के लिए बुलाया गया था। मगर उसने अपनी व्यस्तता जाहिर कर दी।
मुजफ्फरनगर से की है लॉ की पढ़ाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती को अब गुरुवार को फिर बयान के लिए बुलाया जाएगा।
पढ़ें, फीस नहीं दी तो प्रिंसिपल ने शारीरिक संबध बनाने को कहा
पुलिस का यह भी कहना है कि युवती के अगर 164 के बयान नहीं होते हैं तब भी तफ्तीश पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती ने मुजफ्फरनगर से लॉ की पढ़ाई की है। लेकिन अभी कहीं प्रैक्टिस नहीं कर रही है।
दूसरी मुलाकात में हुई छेड़छाड़ की वारदात
युवती ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पहली मुलाकात काफी देर चली थी। युवती की दूसरी मुलाकात दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में मंत्री के आवास पर हुई।
पढ़ें, गुलदार की खाल पर घेरे में विधायक और उनकी पत्नी
दूसरी मुलाकात में युवती के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती काफी डरी हुई है और वह ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है।
पढ़ें, हरक सिंह ने दिया था सरकारी वकील बनाने का झांसा
गौरतलब है कि 30 वर्षीय युवती की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ सफदरजंग एंक्लेव थाने में मंगलवार को छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ था।